Top 10 Most Haunted Places in Night

Image
  Haunted Places  By Aryan There are a ton of places in this worlds that are just too dangerous haunted or Airy to visit most of these places on our list have been cut off from the outside world but somehow people still manage to find a way in but if you value your life in your sanity you should never ever visit these places especially after dark house. Here the most Haunted Places in Dark you should never visit so let's get start: 10.The Island of the Dolls I'm a little curious about but take a look at this it looks like a scene from a horror movie hundreds of dolls strung up and hanging from trees Anastasi owes Uncle started collecting these dolls 50 years ago after he found the body of a young girl who drowned on these shores if you don't enjoy creepy you worn out looking dolls hanging from trees then this is definitely not the place for you just south of Mexico City. There's a small island with an incredible sad backstory it is dedicated to the lost soul of an unf...

हिप्स बड़े करने का तरिके, एक्सरसाइज और क्या खाएं

 हिप्स बड़े करने का तरिके, एक्सरसाइज और क्या खाएं 
How to get bigger Hips


क्या आप भी प्रियंका चोपड़ा या दीपिका पादुकोण जैसा हिप्स पाना चाहती हैं? तो हम आपको बता दें कि कूल्हों को सही आकार में लाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। बाजार में कुछ क्रीम और लोशन उपलब्ध होते हैं जो आपको हिप्स के आकार को मनचाहे बनाने का दवा करते हैं। लेकिन, ये विकल्प बहुत ही महंगे होते हैं और कई बार नुकसानदायक भी होते हैं।

अगर आप कूल्हे बढ़ाने के नुस्खे जानना चाहती हैं, तो अपनी जीवनशैली में व्यायाम और सही डाइट को अपनाना शुरू कर दें। बिना अच्छी डाइट के आप कूल्हों की मांसपेशियों को नहीं बढ़ा सकतीं और बिना व्यायाम के आपको अच्छा परिणाम नहीं दिखेगा।

तो आज हम इन दोनों चीज़ों को आवश्यक मानते हुए आपके लिए कुछ व्यायाम और डाइट की जानकारी लेकर आये हैं। इनकी मदद से आप आसानी से अपने अपने हिप्स को बढ़ा सकती हैं। 


हिप्स बढ़ाने की एक्सरसाइज - Hips badhane ke liye exercise

हिप्स बढ़ाने के तरीके के लिए करें साइड लंजेस - Hips badhane ke tarike ke liye kare side lunges

 लंजेस आपके कूल्हों को बढ़ाने के लिए अच्छे होते हैं। हालाँकि, साइड लंजेस थोड़ा ज्यादा प्रभावी होता है, क्योंकि यह हिप्स की पूरी मांसपेशियों पर काम करता है।




किस तरह  करे-

  1. सबसे पहले सीधा खड़े हो जाएँ।
  2. फिर अपने पैरों को फैलाएं।
  3. अब नजर सामने रखें और अपने दाहिनी ओर शरीर को झुकाएं और हल्का सा बैठ जाएँ।
  4. फिर पुरानी अवस्था में वापस आ जाएँ और यही प्रक्रिया समान रूप से बायीं ओर से भी करें।
  5. इस तरह दोनों तरफ से दस बार यहीं प्रक्रिया दोहराएं।

हिप्स बड़ा करने का तरीका है डम्बल स्क्वाट्स - Hips ko big karne ke liye kare dumbbell squats

स्क्वाट्स हिप्स को बड़ा करने के लिए सबसे बेहतरीन व्यायाम माना जाता है। यह व्यायाम कूल्हों को बाहरी तरफ से और अंदर से हिप्स को अपना केंद्र बनाता है। साथ ही, उन क्षेत्रों की मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए भी प्रेरित करता है।





किस तरह  करे-

  1. सबसे पहले सीधा खड़े हो जाएँ।
  2. अब अपने हाथों में डम्बल्स या कोई भारी चीज़ पकड़ लें।
  3. अब शरीर को एकदम सीधा करके उसे ज़मीन की तरफ लेकर जाएँ। जमीन की तरफ ले जाते समय पूरा न बैठते हुए हल्का बैठें।
  4. बैठने के बाद कुछ सेकेंड तक रुकें।
  5. फिर से सीधा खड़े हो जाएँ।
  6. इस प्रक्रिया को 10 से 15 बार एवं हफ्ते में तीन बार दोहराएं

स्टेप अप है हिप्स बड़े करने का उपाय - Hips bada kare step up exercise se

यह आसान व्यायाम, जिसमें आपको बस उतरना और चढ़ना होता है, आपके शरीर के निचले हिस्सों की मांसपेशियों को बढ़ाने में बेहद मदद करता है। यह आपके पैरों की मांसपेशियों को भी टोंड करता है।





किस तरह  करे-

  1. सबसे पहले एक बेंच या छोटी टेबल के सामने खड़े हो जाएं।
  2. अब सांस छोड़ें और अपने दाएं पैर से बेंच पर चढ़ें और बाएं पैर को पीछे रखें। जिससे शरीर का संतुलन बना रहे।
  3. अब सांस लें और नीचे उतर जाएं। इस तरह आपके एक बार की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  4. इस प्रक्रिया को पांच से दस बार दाएं पैर से करें।
  5. इसी प्रकार बाएं पैर से पांच से दस यहीं प्रक्रिया दोहराएं।

  1. इस व्यायाम को पूरे दिन में एक बार 20 मिनट तक जरूर दोहराएं।

हिप्स बढ़ाने के उपाय के लिए करें बट लिफ्ट व्यायाम - Hips badhane ki exercise hai butt lift vyayam

यह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग व्यायाम कूल्हों की मांसपेशियों को केंद्र बनाता है और शरीर के निचले हिस्सों को टोंड करता है। साथ ही उन्हें आकार भी देता है।





किस तरह  करे-

  1. सबसे पहले कमर के बल लेट जाएं।
  2. अब अपने दोनों हाथों को शरीर के एक तरफ रखें और घुटनों को मोड़ लें।
  3. सांस छोड़ें और कमर को सीधी रखते हुए हल्के से अपने कूल्हों को ज़मीन से ऊपर की तरफ उठायें।
  4. ऊपर उठाने के बाद कुछ सेकेंड के लिए शरीर को ऐसे ही रोककर रखें।
  5. अब सांस लें और धीरे-धीरे शरीर को ज़मीन पर लाएं।
  6. इस प्रक्रिया को 8 से 10 बार दोहराएं।
  7. इस आसन को हफ्ते में दो या तीन बार करें।

हिप्स को बड़ा करे चेयर पोज एक्सरसाइज से - Hips mote karne ki exercise ke liye kare chair pose

इस व्यायाम में आपको चेयर की तरह बैठना है, लेकिन बिना चेयर के बैठना है। यह आपके कूल्हों की मांसपेशियों के लिए अच्छा होता है, जिससे आपके हिप्स आकार में आने लगते हैं और बढ़ने लगते हैं। इस आसन से आपकी हिप्स की मांसपेशियां भी कोर होती हैं।





किस तरह  करे-

  1. सबसे पहले दोनों पैरों को जोड़कर खड़े हो जाएं।
  2. फिर अपने दोनों हाथों को ऊपर ले जाएं और एकदम सीधा कर लें।
  3. अब घुटनों को झुकाएं और अपने पूरे शरीर के वजन को एड़ियों पर डालें।
  4. इस अवस्था को दस सेकेंड के लिए बनाकर रखें।
  5. अब सांस लें और फिर पुरानी अवस्था में वापस आ जाएँ।
  6. इस प्रक्रिया को रोजाना एक या दो मिनट तक दोहराएं।

हिप्स बड़े करने के लिए क्या खाएं ,Hips ko bade krne ke kya khaya jae

प्रोटीन -


अपने आहार में प्रोटीन को शामिल करने के कई तरीके हैं। कुछ अच्छे प्रोटीन के स्रोत, जैसे मलाईदार दूधअंडे, कम वसा वाला दहीमछलीमीटसोयाबीन आदि आप खा सकते हैं।



वसा -


हिप्स की मांसपेशियां वसा की परत से ढकी होती हैं। कूल्हों को बड़े आकार में लाने के लिए अनसेचुरेटेड वसा (अच्छी वसा) को आप खा सकते हैं। अनसेचुरेटेड वसा के अच्छे स्रोत, जैसे मछली का तेल, राइस ब्रान आयल, एवोकाडोनट्स और सूखे मेवेसूरजमुखी का तेलजैतून का तेल और मूंगफली का तेल का सेवन आप कर सकते हैं। 


माइक्रोन्युट्रिएंट्स - 


माइक्रोन्युट्रिएंट्स जैसे विटामिन और खनिज हमारे शरीर को अच्छे से कार्य करने के लिए बेहद जरूरी हैं। फलसब्जियां, नट्स और दाल माइक्रोन्युट्रिएंट्स का अच्छा स्रोत माने जाते हैं। रोजाना ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को खाएं।


कार्बोहाइड्रेट​ -


यह जरूरी है कि आप कुछ मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स जरूर लें। पूरे दिन में आप कितना वर्कआउट करते हैं, कार्बोहाइड्रेट की मात्रा उसपर निर्भर करती है। कार्बोहाइड्रेट के कुछ स्रोत जैसे शकरकंद, ब्राउन राइस , मकईसेबआलूअंगूर आदि का सेवन आप कर सकते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

Top 10 Scary TikTok Video

How to be Happy in Bad Times

Best Food For Breastfeeding Mom